हिमाचल में कोरोना की दस्तक को पूरा एक साल हो गया है। लॉकडाउन में लोगों का साहस, धैर्य और कोरोना वॉरियर्स का सेवा भाव देखा। कोरोना काल में नेरचौक मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु नामग्याल ने टीम के साथ मिलकर 30 से अधिक संक्रमित महिलाओं का सुरक्षित प्रसव करवाया। वे खुद कोरोना वायरस की चपेट में आईं, लेकिन फर्ज से मुंह नहीं मोड़ा। कोरोना को मात देने के बाद फिर ड्यूटी पर डट गईं। कोविड काल के दौरान सामान्य प्रसव से ज्यादा सीजेरियन करना मुश्किल था। चिकित्सक भी मरीज के पास जाने से कतरा रहे थे, ऑपरेशन करना तो दूर की बात थी।