फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: डॉ. अनु ने 30 कोरोना संक्रमित महिलाओं का करवाया प्रसव

Sat, 20 Mar 2021 03:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु नामग्याल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना की दस्तक को पूरा एक साल हो गया है। लॉकडाउन में लोगों का साहस, धैर्य और कोरोना वॉरियर्स का सेवा भाव देखा। कोरोना काल में नेरचौक मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु नामग्याल ने टीम के साथ मिलकर 30 से अधिक संक्रमित महिलाओं का सुरक्षित प्रसव करवाया। वे खुद कोरोना वायरस की चपेट में आईं, लेकिन फर्ज से मुंह नहीं मोड़ा। कोरोना को मात देने के बाद फिर ड्यूटी पर डट गईं। कोविड काल के दौरान सामान्य प्रसव से ज्यादा सीजेरियन करना मुश्किल था। चिकित्सक भी मरीज के पास जाने से कतरा रहे थे, ऑपरेशन करना तो दूर की बात थी। 

विज्ञापन


डॉ. अनु नामग्याल ने पहल की और टीम का भी हौसला बढ़ाया। कुल्लू की एक संक्रमित महिला का ऑपरेशन किया। एक के बाद एक 30 संक्रमित महिलाओं के सफल प्रसव करवाया। फर्ज निभाने के लिए डॉ. अनु नामग्याल ने एक साल के बेटे को ससुराल मनाली में रखा। उनके पति की ड्यूटी कोविड वार्ड में लगी थी। वह भी कोरोना की चपेट में आए, लेकिन डॉ. अनु ने हिम्मत नहीं हारी। प्राचार्य मेडिकल कालेज नेरचौक आरसी कपूर ने कहा कि अनु नामग्याल ने कोराना काल में मिसाल कायम की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें