फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: गोविंदगढ़ मोहल्ला में एक नहीं, तीन शादियों से फैला कोरोना वायरस

Wed, 22 Jul 2020 10:53 AM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज,अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
गोविंदगढ़ मोहल्ले में सैंपल लेती विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर जिले के गोविंदगढ़ मोहल्ला कोरोना का गढ़ बन गया है। पिछले एक सप्ताह से यहां संक्रमितों की संख्या 69 के करीब पहुंच गई है। मोहल्ले में हुई शादी से संक्रमण फैलने की आशंका है। प्रशासन के अनुसार मोहल्ला में एक नहीं बल्कि तीन शादियां हुई थीं। इसके बाद यहां लगातार मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश में किसी मोहल्ले में अभी तक इतने अधिक मामले नहीं आए। प्रशासन ने अब शहर के हर वार्ड में रैंडम सैंपलिंग करवाने का निर्णय लिया है। शहर में सैंपलिंग के लिए बूथ लगाए जाएंगे। मोहल्ला वासियों के संपर्क में जो आया होगा, स्वेच्छा से अपना कोरोना टेस्ट कर सकता है।

विज्ञापन


दो सैंपलिंग बूथ स्थापित भी कर दिए गए हैं। बुधवार से इन बूथों पर सैंपलिंग का काम शुरू हो जाएगा। वर्तमान में एक दिन में 280 के लगभग सैंपलों की जांच हो रही है। सैंपलिंग वैन और मेडिकल कॉलेज में सैंपल लिए जा रहे हैं। बूथ लगने के बाद सैंपल लेने की गति तेज होगी और अधिक से अधिक सैंपल लिए जा सकेंगे। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने बताया कि गोविंदगढ़ मोहल्ला में अधिक से अधिक लोगों के सैंपल करवाने पर फोकस रखा गया है। मोहल्ला के लोग जहां-जहां काम करते हैं, वहां के लोग स्वेच्छा से अपने टेस्ट करवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें