फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस मिलने के साथ ही आढ़तियों ने चुकाए बागवानों के 14 लाख

Wed, 22 Jul 2020 10:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के बागवानों का सेब लेकर गायब होने और पैसा न चुकाने वाले आढ़तियों व लदानियों पर अब सीआईडी की सख्ती का असर दिखना शुरू हो गया है। एसपी वीरेंद्र कालिया की अध्यक्षता में गठित सीआईडी की एसआईटी ने करीब आधा दर्जन आढ़तियों व लदानियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले ही इनमें से कइयों ने करीब चौदह लाख रुपये की रकम के चेक संबंधित बागवानों को लौटा दिए। 

विज्ञापन


कइयों ने लिखित में आश्वासन दिया कि वह जल्द ही पैसा लौटा देंगे। एसआईटी ने उन्हें तय मियाद में पैसा लौटाने की मोहलत देकर छोड़ दिया है। लेकिन माना जा रहा है कि तय मियाद में पैसा न लौटाया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी कालिया ने बताया कि लगातार लदानियों को पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया जा रहा है। कुछ ने बागवानों को पैसा भी दे दिया है। लेकिन जो पैसा नही दे रहे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

बताया कि अभी करीब डेढ़ दर्जन और लदानियों व आढ़तियों को नोटिस जारी किए गए हैं। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर सीआईडी की एसआईटी बागवानों से धोखाधड़ी के सौ से ज्यादा मामलों की जांच में जुटी है। टीम की सख्ती की बदौलत अब तक बागवानों को करीब सात आठ करोड़ से ज्यादा की राशि वापस मिल चुकी है। जबकि पैसा न लौटाने पर दो दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें