फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Himachal: 4 संक्रमितों की मौत, प्रदेश में 225 नए मामले

Thu, 22 Oct 2020 10:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में 4 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में मलखर पालमपुर के 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। आईजीएमसी शिमला में मंडी की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला और शिमला के नेरवा के 38 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं, कुल्लू में माहौल निवासी 85 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक को बुखार के साथ सांस की दिक्कत थी।

विज्ञापन


उधर, प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस के 225 नए मामले आए हैं। शिमला जिले में 45, मंडी 38, कुल्लू 38, बिलासपुर 18, चंबा 13, सोलन 17,  सिरमौर 13, हमीरपुर 18, कांगड़ा-लाहौल-स्पीति और ऊना में 8-8 और किन्नौर में 1 नया मामला आया है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 19844 पहुंच गया है। 2623 सक्रिय मामले हैं। 16914 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 279 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें