फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्प और हथकरघा निगम के सैकड़ों कर्मचारियों को छह फीसदी डीए, आईडीसी कर्मियों को अनुग्रह राशि

Tue, 30 Nov 2021 09:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के सैकड़ों कर्मचारियों को एक जुलाई 2021 से छह फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। निदेशक मंडल की 187वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के सैकड़ों कर्मचारियों को एक जुलाई 2021 से छह फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। हिमाचल इंपोरियम शिमला के जीर्णोद्धार का कार्य जनवरी माह में आरंभ होगा। हिमाचल इंपोरियम नई दिल्ली के जीर्णोद्धार कार्य के लिए भी सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। अधिकारियों को निगम के उत्पादों की उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के दृष्टिगत विभिन्न दिशा-निर्देश भी दिए। उद्योग मंत्री ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के निदेशक मंडल की 187वीं बैठक की अध्यक्षता की। निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने कहा कि कारीगरों और बुनकरों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

विज्ञापन


बैठक में निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान, निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति, प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह, महाप्रबंधक योगेश गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम सीमित के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक की भी उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने की। उन्होंने कहा कि निगम ने वित्त वर्ष 2020-21 के लाभांश का पांच प्रतिशत अपने शेयरधारकों को देने की सिफारिश की है। इसका अनुमोदन वार्षिक सामान्य बैठक में किया जाएगा। निगम ने इस वर्ष 31 अक्तूबर तक 3.50 करोड़ रुपये का अनुमानित लाभ और वित्त वर्ष 2019.20 में 5.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। बैठक में निगम के सभी कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए अनुग्रह राशि प्रदान करने का अनुमोदन किया गया।  

औद्योगिक विकास निगम हर कर्मचारी को देगा 35 हजार रुपये अनुग्रह राशि 
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने मंगलवार को कहा कि निदेशक मंडल ने निगम के कर्मचारियों को 35 हजार रुपये प्रति कर्मचारी अनुग्रह राशि देने का भी निर्णय लिया। राज्य औद्योगिक विकास निगम ने 9.69 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है। मंत्री ने निदेशक मंडल एवं वार्षिक सामान्य बैठक में प्रदेश से बाहर अर्जित की गई संपत्तियों का ब्योरा लिया। उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों से संबंधित विवादों का शीघ्र समाधान करें। उद्योग मंत्री ने पर प्रदेश सरकार को 1.55 करोड़ रुपये लाभांश देने की घोषणा भी की। निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने उद्योग मंत्री से निगम को केंद्र प्रायोजित योजनाओं को और अधिक संख्या में कार्यान्वयन के लिए प्रदान करने का आग्रह किया ताकि निगम के लाभ को बढ़ाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें