हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौतों व नए पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा लगातार कम हो रहा है, जोकि राहत की खबर है। गुरुवार को प्रदेश में 73 दिनों बाद सिर्फ दो संक्रमितों की मौत हुई है। इससे पहले 11 अप्रैल को एक दिन में तीन संक्रमितों की मौत हुई थी। इसके बाद आंकड़ा लगातार बढ़ता चला गया। वहीं, कांगड़ा जिले में 70 दिन बाद कोई किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। गुरुवार को मंडी और हमीरपुर में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। उधर, प्रदेश में 160 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चंबा जिले में 29, कुल्लू 24, कांगड़ा 20, मंडी 17, हमीरपुर 16, शिमला 13, सिरमौर नौ, बिलासपुर नौ, सोलन नौ, ऊना सात, किन्नौर चार और लाहौल-स्पीति में तीन नए मामले हैं।