फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आज चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 58 दिनों बाद 200 से कम नए पॉजिटिव

Mon, 21 Jun 2021 10:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200603 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 194739 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सोमवार कोरोना संक्रमितों की मौत व नए मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश करीब दो महीने बाद एक दिन में सिर्फ चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई जोकि प्रदेश के लिए राहत की बात है। शिमला, कांगड़ा, मंडी और सोलन में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में करीब 58 दिनों बाद नए कोरोना पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 200 से कम हुआ है। सोमवार को प्रदेश में 175 नए मामले आए हैं। इसे पहले 28 मार्च को प्रदेश में एक दिन में 189 पॉजिटिव मामले आए थे।  चंबा जिले में 36, कांगड़ा 31, मंडी 28, शिमला 25, कुल्लू 18, ऊना 14, हमीरपुर आठ, सिरमौर छह, सोलन पांच, किन्नौर दो और लाहौल-स्पीति दो नए मामले आए हैं।

विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 490 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200603 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 194739 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 2408 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3432 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 15774 लोगों के सैंपल लिए गए। कांगड़ा को छोड़कर सभी जिलों में कोरोना सक्रिय केस 500 से कम हो गए हैं। 


किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा         605
शिमला        269
सोलन         111
मंडी            310
चंबा            289
सिरमौर       148
ऊना           176
बिलासपुर    110
हमीरपुर       176
कुल्लू          125
किन्नौर        63
लाहौल-स्पीति 26

कोरोना से चार जिलों में राहत, सात दिन से कोरोना से कोई मौत नहीं
 हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर से हालात अब सुधरने लगे हैं। पिछले सात दिनों से प्रदेश के चार जिलों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। इन जिलों में बिलासपुर, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति शामिल हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट में भी 1.7 से 1.3 फीसदी पहुंच गया है। हिमाचल में एक सप्ताह में 1 लाख 38 हजार लोगों के सैंपल जांचे गए। इनमें से 1860 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन्हीं सात दिनों में 51 लोगों की मौत हुई है। सरकार के लिए इस समय दो जिले सिदर्द बने हुए हैं। इसमें चंबा और किन्नौर जिला हैं। यहां पर पॉजिटिविटी रेट 2 से ज्यादा हैं। जबकि अन्य जिलों में ये दो से कम है। दूसरी ओर सोलन और ऊना जिला राहत भी दे रहे हैं, यहां पर पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से भी कम है। सोलन का पॉजिटिविटी रेट 0.9 और ऊना से 0.7 फीसदी है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में जिलों की स्थिति 

जिला            टेस्ट      मामले    दर     मौतें  
चंबा           8899   22       2.5      5 
हमीरपुर      9670  158     1.6        8 
कांगड़ा      33060  434   1.3        19 
किन्नौर      1994     48     2.4       0 
कुल्लू       6355      99   1.6       0 
स्पीति     1081      21     1.9        0
 मंडी      24342   276    1.1       7 
शिमला   11714   211    1.8         5 
सिरमौर   10032  116    1.2          2 
सोलन     9626     83     0.9        2 
ऊना      12437    88     0.7        3 
बिलासपुर    9655   104     1.1      0 
कुल      138865 1860   1.3        51 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें