फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर फाउंडेशन शिमला को देगी 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, अभिनेता ने एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Mon, 21 Jun 2021 10:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

अभिनेता अनुपम खेर ने अनुपम खेर फाउंडेशन की ओर से 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने की बात भी संस्था को कही। उन्होंने कहा कि यह कंसंट्रेटर संस्था अपने मुताबिक अस्पताल के लिए भी उपलब्ध करवा सकती है। 
विज्ञापन
अभिनेता अनुपम खेर ने एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के टुटू से आईजीएमसी इलाज करवाने जाने वाले बुजुर्ग मरीजों के लिए हर वक्त अब एंबुलेंस सेवा हाजिर रहेगी। सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने ऑलमाइटी संस्था की ओर से दान की गई एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एंबुलेंस इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को किसी भी समय उपलब्ध करवाई जाएगी। अभिनेता अनुपम खेर ने अनुपम खेर फाउंडेशन की ओर से 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने की बात भी संस्था को कही। उन्होंने कहा कि यह कंसंट्रेटर संस्था अपने मुताबिक अस्पताल के लिए भी उपलब्ध करवा सकती है। इसके अलावा न्यू शिमला सेक्टर 3/4 के लोगो को भी यहां पर अलग से सुविधा मिल पाएगी। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के मीडिया प्रभारी अनिल गोयल, टुटू मार्केट कमेटी के अध्यक्ष राजीव सूद, महासचिव देवेंद्र चौधरी शॉल और टोपी पहनाकर अनुपम खेर का स्वागत किया। अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि शिमला निवासी होने पर इस तरह के कार्यक्रम में आने पर अच्छा लग रहा है। यहां पर देश सेवा के अलावा जनजातीय सेवा का काम भी हो रहा है। यहां के लोगों द्वारा दिए निमंत्रण के बाद वह यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि ऑलमाइटी संस्था महान कार्य कर रही है। अनुपम खेर ने कहा कि यहां के लोग कह रहे थे कि वह अब शान से कह सकते हैं कि वह भी अनुपम खेर के पड़ोसी हैं लेकिन मैं उनका पड़ोसी हूं। कहा कि इस महामारी के दौर में सब सुरक्षित रहे। योग दिवस को लेकर उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से विश्व के लिए यह अद्भुत भेंट है। इस अवसर पर राजेश गोयल, सत्य प्रकाश, बलदेव, सुरेंद्र, ठाकुर,  नगर निगम पार्षद विवेक शर्मा, कुसुमलता समेत अनेक लोग मौजूद  रहे।

विज्ञापन

लाहौल-स्पीति में फिल्म की शूटिंग करेगी अनुपम खेर की कंपनी

 अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान बताया कि उनकी होम प्रोडक्शन करोलबाग फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट जल्द ही एक फिल्म की शूटिंग लाहौल-स्पीति में करेगी। एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए शिमला को चयनित किया गया है। मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों ने फिल्म पॉलिसी बनाई है। हिमाचल में भी शूटिंग के लिए ढेरों सुंदर लोकेशन हैं।

मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान हिमाचल की फिल्म नीति मुझे दिखाई, यह काफी बेहतर है। इससे हिमाचल और यहां के लोगों को काफी फायदा होगा। कल्पा, किन्नौर, धर्मशाला, डलहौजी, नारकंडा, लाहौल-स्पीति जैसी बहुत ही खूबसूरत लोकेशन हैं। अनुपम खेर ने कहा कि शिमला में निर्माण कार्य खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। घरों के साथ-साथ गाड़ियों के लिए भी प्लॉट बुक हो गए हैं।

वोट देने वाला हर व्यक्ति पॉलिटिकल
 अनुपम ने कहा कि जो भी व्यक्ति वोट देता है वह कहीं ना कहीं पॉलिटिकल होता है। उन्होंने कहा कि  फिलहाल उनका राजनीति में आने का इरादा नहीं है।  कहा कि मैं राजनीति की नहीं देश की बात करता हूं। 

मॉर्निंग वॉक के दौरान मिले ज्ञानचंद ने पहचाना ही नहीं 
अनुपम खेर ने बताया कि सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक व्यक्ति ज्ञानचंद मिले, उनके साथ बातचीत की, मास्क उतारकर चेहरा भी दिखाया लेकिन वह पहचान नहीं पाए। इसके बाद उनके बेटे से व्हाट्सएप कॉलिंग पर बात की तो बेटे ने झट से पहचान लिया। शिमला के लोग इतने सीधे हैं कि अपने काम से काम रखते हैं। यह मुझे बहुत अच्छा लगा।

अल्फा में हुआ 10वीं का फेलियर सेलिब्रेशन
10वीं कक्षा की परीक्षा के बाद पिताजी ने बोर्ड में जान पहचान के चलते रिजल्ट पता करवा लिया था। रिजल्ट बताने से पहले मुझे अल्फा रेस्टोरेंट लेकर गए। वहां पसंदीदा चीजें खिलाईं। जब पूछा कि आज क्या खास है तो बताया कि बेटा तू फेल हो गया है, आज तेरा फेलियर सेलिब्रेट कर रहा हूं, ताकि जिंदगी में कभी तू फेल हो तो घबराना मत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें