फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत, 330 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Fri, 18 Jun 2021 10:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200043 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 193418 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 3193 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3408 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में तीन, हमीरपुर और चंबा जिले में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में कोरोना के 330 नए मामले आए हैं। इनमें से कांगड़ा जिले में कांगड़ा 123, मंडी 49, चंबा 43, हमीरपुर 37, शिमला 18, कुल्लू 19, बिलासपुर 16, सिरमौर 10, ऊना नौ, सोलन छह, किन्नौर चार और लाहौल-स्पीति में तीन नए मामले आए हैं। 
विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 576 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200043 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 193418 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 3193 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3408 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 23639 लोगों के सैंपल लिए गए। 
विज्ञापन


किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा         796
शिमला       366
सोलन         174
मंडी            362
चंबा            322
सिरमौर       246
ऊना            266
बिलासपुर    108
हमीरपुर       264
कुल्लू          145
किन्नौर        99
लाहौल-स्पीति 45
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें