फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, 96 नए पॉजिटिव, रिकवरी रेट में सुधार

Mon, 12 Jul 2021 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 203719 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 199019 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1207 हैं। 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। मंडी में 67 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में  96 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंडी जिले में 32, कांगड़ा 22, चंबा 13, शिमला 12, बिलासपुर पांच, हमीरपुर तीन, कुल्लू तीन, सोलन दो और ऊना में दो-दो नए मामले आए हैं। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 132 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 203719 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 199019 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1207 हैं। प्रदेश में अब तक 3476 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 12249 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


वहीं, हिमाचल प्रदेश में कोरोना के रिकवरी रेट में सुधार आया है, लेकिन सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 10 दिनों से कभी 12 और कभी 13 सौ के बीच चल रहा है। डेथ रेट में कमी नहीं आ रही है। प्रदेश के तीन जिलों चंबा, बिलासपुर और सोलन मेें कोरोना मामले बढ़ने से हिमाचल की चिंता बढ़ गई है। राज्य में रिकवरी रेट 97.73 फीसदी पहुंच गया है। पहले यह 96 फीसदी के आसपास चल रहा था। हिमाचल में अभी एक्टिव मरीज 1200 के करीब है। चंबा जिला में एक्टिव मरीज बढ़ रहे हैं। यहां आंकड़ा 240 पहुंच गया है। चंबा और जिला सोलन में भी कोरोना एक्टिव धीरे-धीरे आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बिलासपुर में भी सक्रिय मामले 100 से ज्यादा हुए हैं। डेथ रेट अभी तक हिमाचल में 1.70 फीसदी पहुंच गया है। इसमें भी कोई गिरावट नहीं है। 
विज्ञापन





किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा       172
शिमला      159
सोलन        123
मंडी           178
चंबा           253
सिरमौर      16
ऊना           45
बिलासपुर   101
हमीरपुर      67
कुल्लू         47
किन्नौर      25
लाहौल-स्पीति 21

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें