हिमाचल प्रदेश में शनिवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। चंबा और हमीरपुर जिले में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में कोरोना के 133 नए मामले आए हैं। चंबा जिले में 40, मंडी 26, कांगड़ा 16, बिलासपुर आठ, कुल्लू आठ, आठ, सोलन सात, हमीरपुर सात, किन्नौर पांच, सिरमौर तीन, ऊना तीन और लाहौल-स्पीति में दो नए मामले आए हैं।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 159 मरीज ठीक हुए हैं। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 203563 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 198732 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1335 हैं। प्रदेश में अब तक 3474 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 13454 लोगों के सैंपल लिए गए।