हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 41 बच्चों समेत 403 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है। इसमें 67 वर्षीय व्यक्ति और 62 वर्षीय महिला शामिल है। जिला चंबा के सबसे ज्यादा 109 मामले आए हैं। कांगड़ा में 70, मंडी 70, हमीरपुर 41, शिमला 44, बिलासपुर 24, कुल्लू 18, लाहौल-स्पीति 13, किन्नौर 10, सिरमौर तीन और सोलन में एक मामला आया है।
जिला कांगड़ा के खुंडियां के कुवाली गांव में एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से गांव व घर के 14 लोग पॉजिटिव आए हैं। 54 दिनों बाद जिले में 70 मामले आए हैं। कांगड़ा में संक्रमितों में 18 वर्ष के कम आयु वाले 12 बच्चे हैं। इसके अलावा चंबा में 19, बिलासपुर पांच, मंडी चार और हमीरपुर में एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, शिमला में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 185 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 208616 पहुंच गया है। इनमें से 202755 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2318 हो गए हैं। अब तक 3521 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 19182 सैंपल लिए गए।
कहां कितने सक्रिस केस
बिलासपुर जिले में 137, चंबा 582, हमीरपुर 230, कांगड़ा 328, किन्नौर 25, कुल्लू 141, लाहौल-स्पीति 41, मंडी 424, शिमला 306, सिरमौर 17, सोलन 36 और ऊना में 51 सक्रिय मामले हैं।