फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 15 कोरोना संक्रमितों की मौत, 563 नए पॉजिटिव, 6682 रह गए सक्रिय केस

Wed, 09 Jun 2021 08:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में 839 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 196905 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 186872 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 3327 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को और 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में चार, मंडी चार, चंबा तीन, सोलन दो, सिरमौर और हमीरपुर में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। उधर, प्रदेश में 563 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।  मंडी जिले में सबसे ज्यादा 100, कांगड़ा 80, चंबा 89, शिमला 54, हमीरपुर 52, बिलासपुर 42, सोलन 39, ऊना 37, सिरमौर 28, कुल्लू 25, किन्नौर 13 और लाहौल-स्पीति में चार नए मामले आए हैं। 

विज्ञापन

 
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 839 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 196905 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 186872 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 6682 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3327 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 22047 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के 11 जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आए गए हैं। कांगड़ा ही अब एक हजार से अधिक सक्रिय केस है।
विज्ञापन


किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा        1466
शिमला        790
सोलन         472
मंडी            955
चंबा             713
सिरमौर       362
ऊना           516
बिलासपुर     217
हमीरपुर       557
कुल्लू            359
किन्नौर         194
लाहौल-स्पीति  81

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें