फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में चार संक्रमितों की मौत, 24 घंटों में 142 नए मामले, जानें सक्रिय केस

Thu, 07 Oct 2021 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3678 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 220061 मामले आ चुके हैं। इनमें से 214962 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1404 रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 211 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 7488 लोगों के सैंपल लिए गए। 



 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें कांगड़ा की 70 वर्षीय व 60 वर्षीय महिला के अलावा 68 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं, हमीरपुर में 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 142 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3678 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 220061 मामले आ चुके हैं। इनमें से 214962 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1404 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 93, चंबा 24, हमीरपुर 354, कांगड़ा 387, किन्नौर 13, कुल्लू 39, लाहौल-स्पीति आठ, मंडी 201, शिमला 123, सिरमौर चार, सोलन 46 और ऊना में 112 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 211 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 7488 लोगों के सैंपल लिए गए। 

विज्ञापन


लाहौल-स्पीति में 19723 लोगों को लगी कोरोना की दूसरी डोज
उधर, जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में 16 जनवरी से शुरू कोरोना टीकाकरण अभियान में छह अक्तूबर तक 31813 लोगों को पहली और 19723 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। इसमें प्रवासी कामगार और फेरी वाले भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की वैक्सीन टीम में ज्यादातर सहयोग विभाग में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर्स का रहा है, जो हर सेशन में हर जगह डाटा एंट्री को लेकर पहुंचते हैं। कई स्थानों पर नेटवर्क की समस्या के चलते उन्हें नेटवर्क क्षेत्र में जाकर देर शाम तक डाटा एंट्री का कार्य पूरा करना पड़ता है।  प्रदेशभर में लाहौल-स्पीति जिले में सबसे पहले लोगों को पहली डोज लगवाई गई है। उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि लाहौल-स्पीति स्वास्थ्य विभाग की टीम सराहनीय कार्य कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें