प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 207088 पहुंच गया है। इनमें से 201923 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1610 हो गए हैं। अब तक 3515 संक्रमितों की मौत हुई है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस फिर से पांव पसारता जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। चंबा की 35 और कांगड़ा की 71 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं जिला शिमला के 40 वर्षीय और जिला ऊना के 49 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश में कोरोना के 256 नए मामले आए हैं। चंबा जिले में 65, मंडी 54, हमीरपुर 38, कांगड़ा 34, शिमला 27, बिलासपुर 10, कुल्लू 14, सोलन चार, लाहौल-स्पीति चार, किन्नौर तीन, सिरमौर दो और ऊना में एक नया मामला आया है। बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सरकार अलर्ट है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 150 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 207088 पहुंच गया है। इनमें से 201923 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1610 हो गए हैं। अब तक 3515 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 14740 सैंपल लिए गए।