फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में चार संक्रमितों की मौत, 129 लोगों के टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव

Wed, 03 Nov 2021 10:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3749 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 224557 मामले आ चुके हैं। इनमें से 218931 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1860 हो गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 70 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 5327 लोगों के सैंपल लिए गए। 
 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से कांगड़ा में 62 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय व्यक्ति, शिमला में 86 वर्षीय बुजुर्ग और ऊना में 70 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश के 129 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


कहां कितने कोरोना सक्रिय मामले
प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3749 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 224557 मामले आ चुके हैं। इनमें से 218931 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1860 हो गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 161, चंबा 21, हमीरपुर 346, कांगड़ा 795, किन्नौर चार, कुल्लू 36, लाहौल-स्पीति एक, मंडी 149, शिमला 117, सिरमौर दो, सोलन 30 और ऊना में 198 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 70 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 5327 लोगों के सैंपल लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें