फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 24 कोरोना संक्रमितों की मौत, 771 नए पॉजिटिव, सक्रिय केस 11057

Thu, 03 Jun 2021 09:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 193137 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 178840 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब तक 3217 संक्रमितों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के नए मामलों के बाद मौतों का आंकड़ा भी घटने लगा है। गुरुवार को 24 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में सात, शिमला पांच, सिरमौर चार, मंडी दो, सोलन दो, जबकि हमीरपुर, चंबा, ऊना और कुल्लू में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। दो जून को प्रदेश में 27 संक्रमितों की मौत और 787 नए केस आए थे। गुरुवार को प्रदेश में 771 कोरोना वायरस के नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 210, मंडी 137, ऊना 73, शिमला 76, हमीरपुर 59, बिलासपुर 45, सिरमौर 68, सोलन 42, कुल्लू 36, किन्नौर 15 और लाहौल-स्पीति में 10 नए मामले आए हैं।  

विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान 1890 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 193137 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 178840 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 11057 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3217 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 16250 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं, 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की दो लाख खुराकें मिली हैं।

किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा        2883 
शिमला        1114
सोलन         1126 
मंडी           1028  
चंबा            934 
सिरमौर       803 
ऊना           926  
बिलासपुर    553
हमीरपुर       801
कुल्लू          497 
किन्नौर        305
लाहौल-स्पीति 87

विज्ञापन

ब्लड शुगर की नियमित जांच, दवाइयों पर विशेष ध्यान दें

केंद्र सरकार की तरफ से मधुमेह से पीड़ित कोविड मरीजों में मधुमेह के निदान और प्रबंधन पर दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। सामान्य ब्लड शुगर स्तर वाले मरीजों में वायरल बीमारी विशेषकर कोविड के मामलों में ब्लड शुगर के स्तर में बढ़ोतरी देखी गई है। 

कोविड उपचार के लिए दिए जाने वाले स्टेरॉयड से भी यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए ऐसे मरीजों के उपचार में ब्लड शुगर की नियमित जांच तथा दी जाने वाली दवाइयों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

उ न्होंने कहा कि दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड देखभाल संस्थानों में ग्लूकोमीटर के माध्यम से प्रत्येक मरीज की कम से कम दो बार ब्लड शुगर की जांच की जानी चाहिए। मधुमेह से पीड़ित कोविड मरीज का उपचार मधुमेह के अनुसार होना चाहिए तथा मरीज को मधुमेह डाइट दी जानी चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के कारण दर्ज की गई कुल मृत्यु में 50 प्रतिशत लोग कोमॉरबिडिटिज से पीड़ित थे। इनमें मधुमेह से पीड़ित मृतकों का प्रतिशत 48.1 हैं। उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड संक्रमित या संदिग्ध मरीजों से हिमाचल कोविड केयर एप पर पंजीकरण करने तथा अपने संबंधित चिकित्सक से नियमित संपर्क में रहने का आग्रह किया है। ऐसे मरीजों को नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर की जांच करनी चाहिए। चिकित्सक की ओर से दी गई दवाइयां लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें