फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में 12 संक्रमितों की मौत, 1432 नए पॉजिटिव मरीज

Thu, 03 Feb 2022 09:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

गुरुवार को कोरोना की जांच के लिए 7030 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 1432 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 1645 लोग महामारी को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। हिमाचल में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या अब 9202 पहुंच गई है। 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 12 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। जिला कांगड़ा और मंडी में पांच-पांच, शिमला और ऊना में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। इनकी आयु 35 से 91 साल के बीच थी। गुरुवार को कोरोना की जांच के लिए 7030 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 1432 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 1645 लोग महामारी को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। हिमाचल में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या अब 9202 पहुंच गई है। इस महामारी से अब तक 4002 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

विज्ञापन


वहीं, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं के लिए पांच से 20 फरवरी तक प्रस्तावित थल सेना भर्ती रैली स्थगित कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि कोरोना संकट के कारण यह भर्ती रैली स्थगित की गई है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें