फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, 159 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Thu, 01 Jul 2021 09:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 202290 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 197155 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले1639 हैं। प्रदेश में अब तक 3464 संक्रमितों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश गुरुवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। मंडी में एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 159 नए मामले आए हैं। चंबा जिले में 40, मंडी 32, बिलासपुर में 13, हमीरपुर 11, कांगड़ा 14, शिमला 14,  ऊना 13, सोलन 12, सिरमौर छह, कुल्लू दो, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में एक-एक नया मामला आया है। प्रदेश में गुरुवार को 149 कोरोना मरीज  ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 1638 रह गई है।

विज्ञापन


जिला लाहौल-स्पीति में कोरोना के सक्रिय मामले 10 से नीचे आ गए हैं। सोलन, सिरमौर और जिला किन्नौर में सक्रिय मामलों की संख्या 100 से नीचे है। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 202290 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 197155 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले1639 हैं। प्रदेश में अब तक 3464 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए13286 लोगों के सैंपल लिए गए। 

किस जिले मे कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा       263
शिमला       260
सोलन         73
मंडी           192
चंबा           250
सिरमौर      71
ऊना          126
बिलासपुर   115
हमीरपुर     116
कुल्लू        123
किन्नौर     41
लाहौल-स्पीति 9

विज्ञापन

घर-घर जाकर बीमार बच्चों का सर्वे करेगी आशा वर्कर

कोविड के दौरान बच्चों की देखभाल में आशा वर्कर की अहम भूमिका रहेगी। इस संबंध में सरकार ने आशा वर्करों को दिशा -निर्देश जारी किए गए हैं। यह लोगों को संभावित तीसरी लहर के दौरान बच्चों में कोविड-19 के लक्षणों के बारे में जागरूक करेगी। कोरोना के लक्षणों पाए जाने पर बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाने का काम भी इन्हें का होगा।

स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि आशा वर्कर अपने-अपने क्षेत्रों में सभी घरों में जाकर बच्चों में कोविड के लक्षणों का सर्वेक्षण करेगी और उन घरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां बच्चों में जुकाम के लक्षण, सांस संबंधी परेशानी होने सहित अन्य बीमारियों के लक्षण पाए गए हैं। इसके साथ ही आशा वर्कर बच्चों के नियमित टीकाकरण के बारे में लोगों को जागरूक  करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें