फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से बाहरी राज्यों के लिए आज से 500 रूटों पर 317 बसें शुरू, यहां देखें पूरी लिस्ट

Thu, 01 Jul 2021 10:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सरकार की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक सभी बसें 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी से चलेंगी। सर्दी, खांसी जैसी बीमारी से ग्रसित लोगों को बसों में चढ़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से बाहरी राज्यों के लिए पथ परिवहन निगम की बसें दौड़नी शुरू हो गई हैं। पहले दिन गुरुवार को 500 रूटों पर 317 बसें चलेंगी। इनमें 298 साधारण बसें, 15 वोल्वो और चार डीलक्स बसें चलेंगी। हिमाचल से बाहरी राज्यों के 708 रूट हैं। सभी बसें एसओपी के साथ चलेंगी।  सरकार की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक सभी बसें 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी से चलेंगी। सर्दी, खांसी जैसी बीमारी से ग्रसित लोगों को बसों में चढ़ने नहीं दिया जाएगा। चालक के पास कोई सवारी नहीं जा सकेगी। बसें उचित स्टेशन पर ही रुकेंगी। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों के लिए बसें चलनी शुरू हो गई है। रूट वेबसाइट पर भी अपलोड होंगे। शिमला-दिल्ली, धर्मशाला-दिल्ली, रिकांगपिओ-दिल्ली, मनाली-दिल्ली, शिमला-हरिद्वार, धर्मशाला-हरिद्वार के अलावा पंजाब, हरियाणा, अमृतसर के लिए बसें चलेंगी। ये बसें सुबह 7 बजे से रवाना होनी शुरू हुईं।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें बसों के रूट

एडवांस में बुक हो गई एचआरटीसी की वोल्वो बसें
अंतरराज्यीय रूटों पर एचआरटीसी की वोल्वो सेवा शुरू होने से पहले ही बसें एडवांस बुक हो गईं। शिमला से दिल्ली जाने वाली एक वोल्वो और दो जुलाई को दिल्ली से शिमला आने वाली दो वोल्वो एडवांस बुक हो गई। वोल्वो में दिल्ली से शिमला आने के लिए सैलानी बेताब हैं।एचआरटीसी शिमला-दिल्ली रूट पर 4 वोल्वो, एक डीलक्स और 7 सामान्य बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने बसों में सीटों की बुकिंग के लिए एडवांस ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू कर रखी है। सुबह 8:30 बजे शिमला से दिल्ली रवाना होने वाली वोल्वो एडवांस बुक थी। दोपहर 11:15 और शाम 10:30 बजे शिमला से दिल्ली जाने वाली वोल्वो की भी अधिकतर सीटें बुक हैं।
विज्ञापन


दो जुलाई को शाम 8:10 और 9:02 बजे दिल्ली से शिमला आने वाली दोनों वोल्वो एडवांस बुक हो चुकी हैं। सुबह 6:45 और 9:25 पर शिमला आने वाली वोल्वो में भी अधिकतर सीटें बुक हैं। सुबह 08:05 पर शिमला आने वाली साधारण बस भी एडवांस में पैक थी। ऑनलाइन बुकिंग के लिए भी बसों की आधी सीटें ब्लॉक  कर दी गई है, ताकि लोग आधी सीटों की ही ऑनलाइन बुकिंग कर सके। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक शिमला दलजीत सिंह ने बताया कि अंतरराज्यीय रूटों पर वोल्वो और साधारण बसों का संचालन शुरू करने से पहले ही अधिकतर बसों की 50 फीसदी सीटें एडवांस बुक हो चुकी है। बड़ी संख्या में सैलानी दिल्ली से शिमला आने के लिए वोल्वो बसों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

विज्ञापन

शिमला जिले से इन अंतरराज्यीय रूटों चलेंगी बसें

रोहाल-चंडीगढ़         7:45 सुबह
लालपानी-चंडीगढ़     8:00 सुबह
समरकोट-चंडीगढ़     6:30 सुबह 
रोहड़ू-दिल्ली             01:00 दोपहर
चांशल-चंडीगढ़        6:00 सुबह
रोहड़ू -हरिद्वार            5:00 सुबह
गुशाली-दिल्ली            01:00 सुबह
रोहड़ू -पौंटा                6:00 सुबह
त्यूणी-हरौली            04:40 सुबह
रामपुर-चंडीगढ़        07:00 शाम 
सराहन-हरिद्वार        10:00 सुबह
रामपुर- चंडीगढ़        08:30 शाम
रामपुर-जम्मू            11:15 दोपहर
रामपुर-अंबाला        06:20 सुबह
सराहन-चंडीगढ़        07:40 सुबह
जाबो-चंडीगढ़         05:30 सुबह
रामपुर-दिल्ली            01:55 दोपहर
सराहन-कालका        08:45 सुबह
शिमला-चंडीगढ़        10:24 सुबह
शिमला-अंबाला        02:40 दोपहर
शिमला-दिल्ली          01:36 दोपहर
शिमला-दिल्ली            06:55 शाम
शिमला-पठानकोट        07:20 शाम
शिमला-चंडीगढ़        09:05 सुबह
शिमला-दिल्ली            10:18 सुबह
शिमला-चंडीगढ़         05:24 शाम
शिमला-दिल्ली डीलक्स 09:12 शाम 
शिमला-दिल्ली        10:10 शाम
शिमला- हरिद्वार        04:24 शाम
शिमला-सोलंग            08:30 सुबह
नेरवा-पौंटा            07:00 सुबह
शिमला-हरिद्वार        04:45 सुबह
चौपाल-जुब्बल        06:00 सुबह
शिमला-हरिद्वार        05:15 सुबह
शिमला-दिल्ली वोल्वो 09:00 शाम
शिमला-दिल्ली वोल्वो 08:30 सुबह
शिमला-दिल्ली वोल्वो 10:30 रात
शिमला-दिल्ली वोल्वो 11:15 रात
शिमला-चंडीगढ़         08:12 सुबह
शिमला-हरिद्वार            09:45 रात
शिमला-चंडीगढ़            06:20 शाम
शिमला-दिल्ली            11:18 सुबह
शिमला-चंडीगढ़            12:30 दोपहर
शिमला-दिल्ली                06:20 शाम
शिमला-चुवाड़ी                07:40 सुबह
शिमला-अमृतसर            07:30 सुबह
शिमला-लुधियाना            11:06 सुबह
शिमला-चंडीगढ़                07:20 सुबह
शिमला-होशियारपुर            11:06 सुबह
शिमला-दिल्ली                    09:30 रात
शिमला-चंडीगढ़                 10:45 सुबह
शिमला-ज्वालाजी                10:00 सुबह
शिमला-चंडीगढ़                08:00 सुबह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें