फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 'मोदी के बोल, जुमलों के ढोल' अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

Thu, 07 Apr 2016 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस हिमाचल में विशेष अभियान चलाएगी। वीरवार को कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू देहरा से राज्यव्यापी अभियान मोदी के बोल, जुमलों के ढोल की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर भी मौजूद रहेंगी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने बताया कि अभियान के तहत सम्मेलनों का आयोजन सभी 17 संगठनात्मक जिलों में किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू करीब 25,000 पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। आम जनता को मोदी सरकार की विफलताओं से अवगत करवाया जाएगा।

मोदी सरकार मई में अपने कार्यकाल के 2 साल पूरे करने जा रही है, लेकिन लोकसभा चुनावों के दौरान किये गये अपने वायदों में से एक भी पूरा करने में असफल रही है। कांग्रेस पार्टी मोदी के बोल, जुमलों के ढोल अभियान के तहत प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में सम्मेलन करेगी तथा सभी कार्यकर्ता मोदी सरकार की विफलताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर आम लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


नरेश चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से बडे़-बडे़ वायदे किए और सपने दिखाये। अच्छे दिन आएंगे, काला धन देश में वापस लाना और हर भारतीय के खाते में 15 लाख रुपये जमा करवाना, देश के 20 करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना, महंगाई को कम करना, सेब के आयात पर शुल्क में बढ़ोतरी, गंगा की सफाई सहित कई लोक लुभावने वायदे किये थे।

जो मात्र जुमले बन कर रह गये हैं। प्रधानमंत्री अपनी बातों को प्रचार के माध्यम से बडे़ जोर-शोर के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हैं, लेकिन हकीकत में जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं करते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें