फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर कांग्रेस मनाएगी महंगाई दिवस

Wed, 23 May 2018 04:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर 26 मई को महंगाई दिवस मनाएगी। 25 मई को सिरमौर जिले के नाहन में कमरतोड़ महंगाई पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू नाहन में होने वाली पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। सिरमौर जिले के सभी नेताओं को इसमें उपस्थित होने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


26 मई को मोदी सरकार के चार साल पूरा हो रहे हैं। इस दिन कांग्रेस पूरे प्रदेश में महंगाई दिवस मनाने जा रही है। ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक कमरतोड़ महंगाई पदयात्रा की जाएगी। धरना-प्रदर्शन होगा और एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजे जाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू महंगाई दिवस पर ऊना में होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

सुक्खू ने बताया कि महंगाई दिवस पर डेढ़ से दो किलोमीटर तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित करेंगे। थाली बजाकर महंगाई का विरोध किया जाएगा। राज्यपाल को भेजे जाने वाले ज्ञापनों में कमरतोड़ महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि मोदी सरकार के चार साल में न तो युवाओं को दो करोड़ रोजगार मिले, न ही 15-15 लाख रुपये उनके खातों में आए, अगर कुछ मिला तो वह महंगाई है। पेट्रो पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। खाद्य पदार्थ आम आदमी की पहुंच से दूर हो चुके हैं।

गैस सिलेंडर के दाम चार साल में दोगुना हो गए। आम व्यक्ति को घर चलाना मुश्किल हो गया है। इसलिए कांग्रेस ने मोदी सरकार के चार साल को महंगाई दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। अगर केंद्र व प्रदेश सरकार ने महंगाई पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें