फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं पर दर्ज केस वापस ले सरकार : संजय सिंह

Wed, 12 Sep 2018 06:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस ने भारत बंद के दौरान कांग्रेसी नेताओं पर एफ.आईआर दर्ज करने का विरोध किया है। प्रदेेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि सरकार जल्द इन केसों को वापस ले ।

विज्ञापन


संजय सिंह चौहान ने कहा कि 10 सितंबर को भारत बंद के दौरान कांग्रेसी नेताओं पर शिमला और अन्य स्थानों पर मामले दर्ज किए गए हैं, जिसका प्रदेश कांग्रेस कमेटी कड़ा विरोध करती है ।

चौहान ने कहा कि 10 सितंबर को बढ़ती महंगाई के चलते देश की जनता को राहत की मांग को लेकर भारत बंद का ऐलान किया गया था। इसके चलते प्रदेश में भी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के आह्वान पर आंदोलन शांतिपूर्वक ढंग से किया जा रहा था, जिसे कई व्यापारिक संगठनों और ट्रांसपोर्टरों का समर्थन था।
विज्ञापन


इसका शिमला में प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेतृत्व किया था। इसमें प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक भाग लिया, लेकिन दुख की बात है कि जनता की

आवाज को शांतिपूर्वक तरीके से उठाने के बावजूद प्रदेश सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किए,जो कि निंदनीय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें