फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनरेरी एएसआई बन रिटायर हो सकेंगे पुलिस कर्मी, विभाग को भेजा प्रस्ताव

Wed, 12 Sep 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश पुलिस ने 32 साल तक हेड कांस्टेबल व आनरेरी हेड कांस्टेबल के पदों पर सेवाएं देने वाले पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी सौगात देने का प्रयास किया है। पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग से सिफारिश की है कि वह एचसी व एचएचसी पद पर 32 की सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों को आनरेरी एएसआई के पद पर पदोन्नत कर दे।

विज्ञापन


इसके लिए इस आनरेरी एएसआई पद को सृजित करने के लिए सिफारिश की गई है। मुख्यालय के प्रस्ताव से 377 आनरेरी हेड कांस्टेबल और 123 हेड कांस्टेबल जो 31 अगस्त तक 32 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके हैं, उन्हें लाभ मिल सकता है।

मुख्यालय का यह भी कहना है कि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर पुलिस कर्मियों के वेतन में 120 रुपये की ही बढ़ोतरी होगी। जिससे हिमाचल सरकार पर महज साढ़े आठ करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।
विज्ञापन


मुख्यालय की दलील है कि लंबे कार्यकाल के बावजूद वह बिना एएसआई बने ही रिटायर हो जाते हैं। लेकिन इस पद को सृजित करने से वह सम्मान के साथ रिटायर हो सकेंगे। अब विभाग इस प्रस्ताव को वित्त विभाग को भेजेगा और उसके बाद विधि विभाग की मंजूरी के बाद कर्मियों को सौगात मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें