उधर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत युवा रोजगार यात्रा के आयोजन के लिए कमेटी गठित की है। वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह को इस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रघुबीर बाली को सह प्रभारी, विनोद सुल्तानपुरी, आश्रय शर्मा, निगम भंडारी, छत्र सिंह और अभिषेक राणा को सदस्य बनाया गया है।
शुक्ला ने पार्टी के सह प्रभारी संजय दत्त को सभी अग्रणी संगठनों, प्रकोष्ठों और विभागों के समन्वयक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अधिवक्ता और कांग्रेस सचिव तरुण पाठक को पार्टी का भू संपदा अधिकारी मनोनीत किया है। पाठक प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस के भवनों और उनके आय-व्यय की रिपोर्ट देंगे।