फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur Congress Committee dissolved: आपसी घमासान के बीच सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी भंग, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की कार्रवाई

Tue, 21 Jun 2022 09:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन

सार

जिला कांग्रेस कमेटी की नई टीम की घोषणा नहीं होने तक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गंगूराम मुसाफिर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक मामलों को देखेंगे। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर कांग्रेस में चल रहे आपसी घमासान के बीच मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया। पार्टी की हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आलाकमान एवं प्रदेश पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला की अनुशंसा के बाद यह एक्शन लिया। जब तक जिला की नई टीम का गठन नहीं होता, तब तक जिला की कमान पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर को सौंपी गई है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने लिखित फरमान भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


 बता दें कि जिला कांग्रेस कमेटी के बीच पिछले तीन सप्ताह से गुटबाजी का दौर चल रहा था। 12 जून को पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नाहन दौरे के दौरान उनके सामने प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष इकबाल चौधरी के समर्थकों ने अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी की। विधायक हर्षवर्धन चौहान भी मंच के बजाय दरी पर बैठ गए थे। प्रतिभा सिंह के मनाने के बाद वह मंच पर पहुंचे। इससे ठीक दो-तीन दिन पहले कांग्रेस के एक धड़े ने उप नेता प्रतिपक्ष एवं शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान के नेतृत्व में बंद कमरे में एक बैठक कर जिला कमेटी के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। इस दौरान असंतुष्ट नेताओं ने एक पत्र भी हिमाचल प्रभारी को भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमादित्य और तरुण को सौंपा नया जिम्मा 

उधर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत युवा रोजगार यात्रा के आयोजन के लिए कमेटी गठित की है। वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह को इस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रघुबीर बाली को सह प्रभारी, विनोद सुल्तानपुरी, आश्रय शर्मा, निगम भंडारी, छत्र सिंह और अभिषेक राणा को सदस्य बनाया गया है।

शुक्ला ने पार्टी के सह प्रभारी संजय दत्त को सभी अग्रणी संगठनों, प्रकोष्ठों और विभागों के समन्वयक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अधिवक्ता और कांग्रेस सचिव तरुण पाठक को पार्टी का भू संपदा अधिकारी मनोनीत किया है। पाठक प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस के भवनों और उनके आय-व्यय की रिपोर्ट देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें