फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: कांग्रेस संगठन में बदलाव की तैयारी, निष्क्रिय पदाधिकारियों की होगी छुट्टी

Wed, 17 Jul 2024 06:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल कांग्रेस में में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राजधानी शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में चली दो दिवसीय बैठकों के दौरान अधिकांश नेताओं ने संगठन की कमजोरी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया है। 
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएल पुनिया एवं राज्यसभा सांसद रजनी की मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी से निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी होगी। कांग्रेस संगठन में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर मिली हार के बाद संगठन की मजबूती में हाईकमान जुट गया है। बीते दिनों चुनाव में हार के कारण तलाशने शिमला पहुंचे फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्यों सांसद रजनी पाटिल और पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने इस बाबत संकेत दिए हैं। दोनों नेता हिमाचल से फीडबैक जुटाकर अभी महाराष्ट्र गए हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए होने वाली बैठक में शामिल होने के बाद दोनों नेता दिल्ली जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि राजधानी शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में चली दो दिवसीय बैठकों के दौरान अधिकांश नेताओं ने संगठन की कमजोरी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया है। राज्य कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारियों की लंबी फौज होने के बावजूद फील्ड में पूरी मुस्तैदी से कई नेताओं की ओर से प्रचार नहीं करने की शिकायतें भी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के पास पहुंची है। लोकसभा चुनाव के दौरान कई विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लगाने के लिए कार्यकर्ता तक नहीं मिलने का मुद्दा भी कुछ नेताओं ने बैठकों में उठाया। कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों की ओर से लोकसभा चुनाव को हल्के में लेने की शिकायतें भी हुई हैं। ऐसे में संभावित है कि आने वाले दिनों में संगठन की मजबूती के लिए हाईकमान कड़े फैसले लेगा।

उधर, पार्टी में वन मैन वन पोस्ट का सिद्धांत भी सख्ती से लागू करने की तैयारी है। इसके तहत सरकार में ओहदे प्राप्त नेताओं को संगठन और सरकार में एक ही पद लेने के निर्देश होंगे। अभी कई नेताओं के पास सरकार और संगठन दोनों जगह का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें