कांग्रेस ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल कांग्रेस ने सभी जिलों सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में शिमला में शुक्रवार को रिज मैदान पर बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। शहीदों को नमन करते हुए मोमबत्तियां जलाकर उनके सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा। राठौर ने कहा की कांग्रेस पार्टी देश और सैनिकों के साथ खड़ी है। चीन ने भारत के साथ सीमा संधि को तोड़ा है। राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश को सच बताना चाहिए कि चीन ने यह दु:साहस कैसे किया। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि चीन ने हमारे देश के कितने भूभाग पर कब्जा कर लिया है। देश मे कोविड 19 के चलते चीन का हमारी सीमा पर अतिक्रमण चिंता का विषय है।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक डॉ. धनीराम शांडिल, अनिरुद्ध सिंह, केहर सिंह खाची, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, शिमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण यशवंत छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव हरि कृष्ण हिमराल, पवन चौहान, वेद ठाकुर, इंद्र सिंह, अमित नंदा, हरीश जनारथा, सोहन लाल, यशपाल तनाईक, सेनराम नेगी, एम डी शर्मा,अशोक ठाकुर, मुकल गुप्ता, राजेश वर्मा, सेवा दल के पदाधिकारी राजेंद्र शर्मा, ऊषा मेहता, सुनीता देवी, यशवंत कुमार, जितेंद्र राणा, नरेंद्र शर्मा और निशांत ठाकुर,यूबा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शहरी वीरेंद्र बांष्टु इस दौरान मौजूद रहे।