फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: कांग्रेसियों ने किया चक्का जाम, पुलिस ने ढाई घंटे थाने में किए कैद

Fri, 05 Aug 2022 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें उठाने में जोर जबरदस्ती की। कई कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया में चोटें भी आईं और उनके कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन
हमीरपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने शुक्रवार को हमीरपुर में जोरदार धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। गांधी चौक पर नुक्कड़ सभा के बाद जुलूस के तौर पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय के बाहर करीब 35 मिनट सड़क पर चक्का जाम किया। इस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। हालांकि, बस समेत अन्य बड़े वाहनों का रूट पुलिस ने बदल कर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर दी थी।

विज्ञापन


शुक्रवार 11:40 बजे सड़क पर बैठे कांग्रेसियों को पुलिस ने दोपहर 12:15 बजे बलपूर्वक हिरासत में लिया। इसके बाद विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार, अधिवक्ता रोहित शर्मा, एनएसयूआई महासचिव टौनी ठाकुर और डॉ. चंदन राणा समेत डेढ़ दर्जन कांग्रेसियों को 12 सीटर वैन में बैठाकर थाना ले जाने लगे तो अन्य कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए।

इसके चलते पुलिस वैन को गांधी चौक के बजाय साढ़े तीन किलोमीटर अतिरिक्त घूमाकर वाया अणु चौक, हीरानगर, पक्का भरो होते हुए थाना आना पड़ा। इसके बाद एक बोलेरो गाड़ी आई तो उसमें भी पांच ही कार्यकर्ता बैठाए जा सके। कुल 37 लोगों को थोड़ा-थोड़ा करके थाना ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें दोपहर बाद पौने तीन बजे जमानत का पर्चा भरने के बाद रिहा किया गया।
विज्ञापन


अधिवक्ता रोहित शर्मा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के राज में महंगाई, बेरोजगारी कई गुना बढ़ी है। इससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। अग्निपथ योजना लागू कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इतिहास में पहली बार खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगा है। ईडी और सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को परेशान किया जा रहा है।

इस दौरान धरना स्थल पर वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की जयराम सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी कर सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया गया।  विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें उठाने में जोर जबरदस्ती की और कई कार्यकर्ताओं को तो इस प्रक्रिया में चोटें भी आईं और उनके कपड़े भी फट गए।

इस मौके पर पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, प्रदेश महासचिव बलबिंद्र बबलू, राजेश पठानिया, राजीव राणा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर, तेज नाथ वर्मा, राजेश चौधरी, सुदर्शन शर्मा, अजय कुमार अंकुश सैनी, राकेश गोल्डी, अखिलेश चौधरी, रामचंद्र पठानिया, रतन डोगरा, अजय शर्मा, विवेक कटोच सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि करीब 37 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें