इस दौरान जिले के तीनों ब्लॉकों के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली जानी है। जिले के तीनों ब्लॉकों के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के ब्लाकों में प्रभारी रजनी पाटिल की बुलाई बैठक को अहम माना जा रहा है।
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को अहम दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पार्टी की प्रदेश प्रभारी अक्तूबर तीसरे हफ्ते में जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के तीन दिन के दौरे पर आ रही हैं। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत यह दौरा अहम है।