फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने कोराना काल में राहत के लिए सरकार को दिए सुझाव

Wed, 17 Jun 2020 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस की हाई पावर कमेटी की 40 पृष्ठों की रिपोर्ट कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम को सौंपी। रिपोर्ट में स्वास्थ्य, बागवानी, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र में संसाधन जुटाने को सुझाव दिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में सबसे अधिक प्रभावित स्वास्थ्य, बागवानी, शिक्षा, पर्यटन क्षेत्रों में आर्थिक सुधार लाने के लिए जरूरी सुझाव दिए हैं।

विज्ञापन


कमेटी का गठन 17 मई को किया गया था। आठ गैर राजनीतिक सदस्यों को शामिल किया गया था और ये सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौर में विपक्ष ने सकारात्मक भूमिका निभाई है और रिपोर्ट के माध्यम से महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

चार चिकित्सकों, शिक्षा, बागवानी, पर्यटन और आर्थिकी क्षेत्र के विशेषज्ञों की राय भी ली गई। डॉ. वाईएस परमार विवि के पूर्व वीसी डॉ. विजय ठाकुर ने बागवानी, प्रो. बीएल विनता शिक्षा, डॉ. कैलाश स्वास्थ्य, डॉ. डीएस धीमान, डॉ. दलीप ठाकुर अर्थशास्त्री, संजीव महाजन ने पर्यटन क्षेत्र को लेकर रिपोर्ट में सुझाव दिए हैं। 
विज्ञापन


विश्व का ध्यान भटकाने के लिए चीन कर रहा हरकत : कांग्रेस 
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि विश्व का ध्यान भटकाने के लिए भारत सीमा पर इस तरह की हरकत कर रहा है। कोरोना महामारी के फैलने के बाद चीन से उद्योग दूसरे देशों में जाने लगे हैं। इससे चीन बौखलाया हुआ है और सीमा पर अशांति बनाकर रखना चाहता है। सरकार चीन सीमा की सही जानकारी देश के लोगों तक पहुंचाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें