सैनिक सामान्य ड्यूटी की भर्ती के लिए बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना के चयनित उम्मीदवारों के लिए 28 जून को होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित कर दी गई है। निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर कर्नल एन. सतीश कुमार ने बताया कि सामान्य प्रवेश परीक्षा के संचालन के लिए अभ्यर्थियों को नए सिरे से जेआईए की वेबसाइट में पंजीकृत ई-मेल आईडी के माध्यम से परीक्षा की वास्तविक तारीख से 20 दिन पहले सूचित किया जाएगा।
इसलिए उम्मीदवार अपनी पंजीकृत ई-मेल आईडी की नियमित देखते रहें। सीईई के स्थगन के कारण सामान्य ड्यूटी के समस्त चयनित अभ्यर्थी के मौजूदा रोल नंबर को जारी किए गए थे, उन्हें अब बदल दिया जाएगा।
अब जीडी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में ही नए रोल नंबर जारी किए जाएंगे। कर्नल एन. सतीश कुमार ने उम्मीदवारों से अपील की है कि सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले उपायों का पालन करें और परीक्षा के दौरान मास्क और हैंड सैनिटाइजर लेकर आना अनिवार्य होगा। नियमों की अवहेलना करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।