फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हिमाचल कांग्रेस, राजीव भवन बुलाई सभी जिला अध्यक्षों की बैठक

Fri, 09 Jun 2023 05:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश कांग्रेस ने भी वर्ष 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में सभी जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने भी वर्ष 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में सभी जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। 11 जून को सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने बताया कि लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर बुलाई गई है। बैठक में सभी जिला अध्यक्ष अपने अपने ब्लॉकों के बूथ और संगठन से जुड़े मसलों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके अतिरिक्त चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर भी विचार-विमर्श के साथ उचित दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन


12 जून को कुल्लू में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करेंगी सांसद प्रतिभा
 कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 11 जून को कुल्लू के दौरे पर जाएंगी। 12 जून को कुल्लू में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद 1 बजे मनाली विधानसभा क्षेत्र के नग्गर में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। शाम को बंजार के लोकनिर्माण विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनेंगी। रात्रि विश्राम बंजार रेस्ट हाउस में होगा। कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि प्रतिभा सिंह 13 जून को बंजार में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद रात्रि विश्राम के लिए कुल्लू परिधि गृह में आएंगी। 14 जून को सुबह 11.30 बजे इंडिया युवा उत्सव की अध्यक्षता करने के बाद ढालपुर में शहीद बालकृष्ण मॉडल वरिष्ठ छात्र माध्यमिक स्कूल में नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके बाद पंडोह में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। शाम 4 बजे नाचन विधानसभा के चैलचौक में अभिलाषी विश्वविद्यालय कैंपस में होने वाली राज्यस्तरीय महिला नाटी प्रतियोगिता की अध्यक्षता करने के बाद शिमला लौटेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें