फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: हिमाचल कांग्रेस की राज्य चुनाव समिति गठित, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को विशेष तरजीह

Wed, 17 Aug 2022 10:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के अलावा जी-23 में शामिल रहे एक अन्य नेता पूर्व मंत्री कौल सिंह को भी हिमाचल कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस के इन वरिष्ठ नेताओं ने हाईकमान को लिखे पत्र में हस्ताक्षर किए थे। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का गठन भी कर दिया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की ओर से हिमाचल प्रदेश के लिए बनाई राज्य चुनाव समिति में जी-23 में शामिल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को विशेष तरजीह दी गई है। उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों को तय करने वाली कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के अलावा जी-23 में शामिल रहे एक अन्य नेता पूर्व मंत्री कौल सिंह को भी हिमाचल कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस के इन वरिष्ठ नेताओं ने हाईकमान को लिखे पत्र में हस्ताक्षर किए थे। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का गठन भी कर दिया है। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह इस समिति की भी अध्यक्ष रहेंगी। यह समिति चुनाव के लिए प्रदेश से पार्टी टिकट के लिए दमदार दावेदारों के नाम तय करके केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी को भेजेगी। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी इन दावेदारों के नाम हाईकमान के पास भेजेगी। हाईकमान प्रदेश चुनाव समिति, स्कीनिंग कमेटी और पार्टी के सर्वे के आधार पर तय करेगी कि किसे पार्टी टिकट देकर चुनावी दंग में उतारा जाए।

पार्टी के दो विधायकों के भाजपा में जाने के बाद हाईकमान हरकत में आया है। हाईकमान ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की गठित कर दी है। इसमें नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, सुखविंदर सुक्खू, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, ठाकुर कौल सिंह, कुलदीप राठौर, धनी राम शांडिल, रामलाल ठाकुर, हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा और विनय कुमार को रखा है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया है। इसमें कहा है कि अन्य सदस्यों के रूप में कमेटी में हिमाचल से सभी एआईसीसी सचिव और पार्टी के फ्रंटल संगठनों के प्रमुख शामिल रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें