फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: प्रतिभा बोलीं- प्रधानमंत्री बेरोजगार युवाओं से संवाद कर उनकी पीड़ा को समझें

Tue, 31 May 2022 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों का अधिकार है। राजनीतिक दृष्टि से इसका उपयोग करना उनकी निजता के अधिकार का हनन है।
विज्ञापन
प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री को देश में बढ़ती महंगाई से प्रभावित लोगों और बेरोजगार युवाओं से भी संवाद कर उनकी पीड़ा को समझना चाहिए। प्रतिभा ने मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है। 

विज्ञापन


प्रेस बयान जारी कर उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की जबरन भीड़ जुटाई गई। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी लाभार्थियों सहित आशा वर्कर, महिला मंडलों और अन्य लोगों पर दबाव बनाकर उन्हें समारोह में बुलाया था। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों का अधिकार है।

राजनीतिक दृष्टि से इसका उपयोग करना उनकी निजता के अधिकार का हनन है। प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की हताशा और हार के डर को दूर करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रदेश में भाजपा को इससे कोई लाभ नहीं होने वाला। प्रदेश पहले ही 70,000 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा है। मोदी का प्रदेश को कोई आर्थिक पैकेज न देना प्रदेश के साथ अन्याय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें