फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चिट्टा तस्करों से गठजोड़, दो कांस्टेबल निलंबित, जानें पूरा मामला

Wed, 01 Apr 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)।

सार

 हमीरपुर जिले के भोरंज थाना में तैनात दो कांस्टेबलों को चिट्टा तस्करों से कथित सांठगांठ के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज थाना में तैनात दो कांस्टेबलों को चिट्टा तस्करों से कथित सांठगांठ के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों पुलिस कर्मियों को लाइनहाजिर करते हुए पुलिस लाइन दोसड़का में अटैच किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच का जिम्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को सौंपा गया है। बीते शनिवार को एएसपी ने स्वयं भोरंज थाना पहुंचकर आरोपितों से पूछताछ की और अहम साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में तस्करों से संपर्क के पुख्ता संकेत मिलने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


जांच के दायरे में  अब वित्तीय लेनदेन भी शामिल है। आरोपियों के बैंक खातों की पड़ताल की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि तस्करों से न केवल संपर्क थे बल्कि आर्थिक लेनदेन भी हुआ है। पुलिस इस नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। सूत्रों के अनुसार जांच की आंच अन्य लोगों तक भी पहुंच सकती है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया था कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले एलप एलएसडी नशे की तस्करी के मामले में एसटीएफ के चारों पुलिस  कर्मियों को बर्खास्त किया गया है।

दो कांस्टेबलों को संदिग्ध गतिविधियों और तस्करों से लिंक के चलते निलंबित किया गया है। मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी गई है। अनुशासनहीनता और अपराध में संलिप्तता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बलवीर सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें