मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री मंत्री नितिन गडकरी से उदार वित्तीय मदद की मांग की है। मंगलवार रात को पहले हरियाणा के साथ, उसके बाद हिमाचल प्रदेश के साथ समीक्षा बैठक हुई।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा इस बैठक में प्रधान सचिव लोक निर्माण सहित कई अधिकारी उपस्थित हुए। इन्होंने हिमाचल प्रदेश में सड़कों की स्थिति, राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण को गति देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। आपदा के समय प्रदेश में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के लिए अतिरिक्त मदद की भी मांग की। मुख्यमंत्री बुधवार को कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। उनकी केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात संभावित है।