फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार

Mon, 23 Nov 2026 04:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर।

सार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार 1,000 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करेगी। आने वाले वर्षों में भी निगम के बेड़े में और इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने की प्रक्रिया जारी रहेगी, ताकि एचआरटीसी को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक परिवहन व्यवस्था की ओर अग्रसर किया जा सके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया नए बस रूट का शुभारंभ । - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र के मझयार में सेरा से हमीरपुर के लिए नए बस रूट का शुभारंभ किया। इस बस सेवा के शुरू होने से हमीरपुर, नादौन, सेरा तथा आसपास के कई गांवों के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। इस नए बस रूट से क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लोगों को सुविधाजनक, विश्वसनीय एवं सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इस बस सेवा से विशेष रूप से डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जोल सप्पड़ आने-जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा रोजाना आवागमन करने वाले अन्य लोगों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।  उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने अपने पहले ही बजट में हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का संकल्प लिया था और इसी दिशा में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। निगम को पेंशन, वेतन और अन्य खर्चों के कारण भारी वित्तीय दायित्वों को वहन करना पड़ता है। ऐसे में निगम की परिचालन लागत को कम करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डीजल बसों की तुलना में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अधिक किफायती है, जिससे निगम की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। इसी दृष्टि से प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक बसों को प्राथमिकता दे रही है।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार 1,000 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करेगी। आने वाले वर्षों में भी निगम के बेड़े में और इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने की प्रक्रिया जारी रहेगी, ताकि एचआरटीसी को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक परिवहन व्यवस्था की ओर अग्रसर किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से भिन्न हैं। प्रदेश के दुर्गम, दूरदराज और कठिन पहाड़ी क्षेत्रों में निर्बाध परिवहन सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए डीजल बसों की आवश्यकता बनी रहेगी। विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों में, जहां इलेक्ट्रिक बसों का संचालन तकनीकी अथवा भौगोलिक कारणों से चुनौतीपूर्ण हो सकता है, वहां डीजल बसें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक और डीजल बसों के बीच संतुलित समन्वय स्थापित करते हुए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी, ताकि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में लोगों को बेहतर एवं निर्बाध परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें