फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- 7,000 विधवा और एकल नारियों को घर बनाने में मदद करेंगे

Tue, 16 Jan 2024 06:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

7,000 महिलाओं को घर बनाने के लिए सहायता प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला उत्थान के लिए समर्पित इस योजना को हाल ही में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना शुरू करेगी। योजना के तहत पात्र विधवा एवं एकल नारियों को घर बनाने के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 7,000 महिलाओं को घर बनाने के लिए सहायता प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला उत्थान के लिए समर्पित इस योजना को हाल ही में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गई है। योजना की अंतिम रूपरेखा तैयार की जा रही है। योजना के तहत निर्मित घर में बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं और समाज के कमजोर वर्गों के दुख और परेशानियों से भली-भांति परिचित हैं। हिमाचल देश का पहला राज्य है, जहां अनाथ बच्चों की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें