बीते पंचायत चुनावों के दौरान राज्य में कुल 97,502 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन वापसी के बाद 78,072 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। इनमें से 26,727 उम्मीदवार विभिन्न पंचायत पदों पर निर्वाचित हुए। 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग के 9,223 प्रतिनिधि पंचायतों में पहुंचे, जो कुल निर्वाचित प्रतिनिधियों का 34.51 प्रतिशत है। इसी तरह 31 से 40 वर्ष आयु वर्ग के 10,030 प्रतिनिधि निर्वाचित हुए, जिनकी हिस्सेदारी 37.53 प्रतिशत रही। इसके मुकाबले 41 से 50 वर्ष आयु वर्ग के 5,105 प्रतिनिधि निर्वाचित हुए, जिनका प्रतिशत 19.10 रहा। 51 से 60 वर्ष आयु वर्ग से 1,981 प्रतिनिधि यानी 7.41 प्रतिशत और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग से केवल 388 प्रतिनिधि निर्वाचित हुए, जिनकी हिस्सेदारी 1.45 प्रतिशत रही। यह आंकड़े स्पष्ट संकेत देते हैं कि पंचायतों में नेतृत्व का चेहरा अब तेजी से युवा होता जा रहा है।