फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने अनुबंध शिक्षकों को दिया एरियर और वेतनवृद्धि का तोहफा

Fri, 18 Aug 2017 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुबंध अवधि में छुट्टियों के वेतन से वंचित रहे सैकड़ों शिक्षकों को अब हिमाचल सरकार ने तोहफा दिया है। साल 2003 से पहले अनुबंध पर नियुक्त इन शिक्षकों को छुट्टियों का एकमुश्त वेतन मिलेगा। छुट्टियों के वेतन के एरियर के अलावा इनकी पे स्केल भी रिवाइज की जाएगी।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी स्कूलों से दस दिनों के भीतर ऐसे शिक्षकों का रिकार्ड मांगा है। कई लेक्चररों और डीपीई को अनुबंध अवधि में छुट्टियों का वेतन नहीं मिला है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद सरकार ने अब इन शिक्षकों को एरियर और वेतनवृद्धि देने का फैसला लिया है।

उच्च शिक्षा निदेशालय के अनुसार साल 2003 से पहले अनुबंध पर नियुक्त कई शिक्षकों को साल में होने वाली छुट्टियों का वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा अनुबंध काल के दौरान इन शिक्षकों को साल 1986 का प्री रिवाइज स्केल ही दिया गया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में इस संबंध में  दायर एक मामले पर फैसला आने के बाद अब सरकार ने छुट्टियों का वेतन प्राप्त करने से छूट चुके शिक्षकों को एरियर देने का फैसला लिया है। इन शिक्षकों को 1996 व 2006 का रिवाइज पे स्केल भी दिया जाएगा। चुनावी साल में सरकार के इस फैसले से सैकड़ों शिक्षक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें