फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीपैड पर शिवभक्तों का डेरा, मणिमहेश के लिए उड़ानें बंद

Thu, 24 Aug 2017 01:43 PM IST
रणजीत शर्मा/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा के लिए पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से आए शिवभक्त भरमौर हेलीपैड पर काफी संख्या में जमा हो गए हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने बुधवार को मणिमहेश के लिए यहां से चौपर की उड़ानें बंद कर दी हैं। वीरवार को भी चौपर कोई उड़ान नहीं भरेगा।
विज्ञापन


कुछ साल पहले हेलीपैड पर शिवभक्तों के डेरा जमाने और चौपर सेवाएं बाधित होने को लेकर काफी विवाद हो चुका है। इसके बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया कि जम्मू-कश्मीर से आने वाले जत्थों को दो दिनों तक यहां रुकने दिया जाएगा और इन दिनों चौपर की उड़ानें नहीं होंगी।

बहरहाल, मणिमहेश यात्रा के लिए अब आगामी उड़ानें 25 अगस्त से ही आरंभ होंगी। दो दिनों तक कोई भी उड़ान न होने की सूरत में अब आयरन और यूटीआई कंपनी के चौपर भरमौर से वापस चले गए हैं। एडीएम विनय धीमान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर से हर वर्ष सैकड़ों की तादाद में शिवभक्त राधाष्टमी पर होने वाले बड़े न्हौण (पवित्र स्नान) में डल झील में डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं। इसी क्रम में बुधवार को जम्मू-कश्मीर से काफी संख्या में भोले के भक्त भरमौर हेलीपैड पर पहुंच गए हैं।

जम्मू-कश्मीर से आए इन जत्थों के चलते अब भरमौर स्थित हेलीपैड से गौरीकुंड के लिए कोई भी उड़ान वीरवार को नहीं हो पाएगी। जम्मू-कश्मीर के जत्थों में शामिल शिव भक्त वीरवार को भरमौर के हेलीपैड पर ही रहेंगे।

इस दौरान शिवभक्त चौरासी स्थित मंदिरों के दर्शन, भरमाणी माता मंदिर और कुंड के दर्शन करेंगे। हेलीपैड पर भद्रवाहियों का मेला भी आयोजित होगा। 25 अगस्त की सुबह पूजा-अर्चना के बाद शिवभक्त अपने अगले पड़ाव हड़सर की तरफ कूच करेंगे। 28 अगस्त को डल झील में डुबकी लगाने के बाद वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें