फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने के बाद ही जारी होगा केंद्र से बजट, पंचायतों को नहीं मिली राशि

Thu, 13 Aug 2026 10:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

केंद्र सरकार की ओर से राशि जारी करने से पहले पंचायतों को पूर्व में मिले वित्त आयोग के धन का उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) जमा करना होगा। प्रदेश की 34 पंचायतें अभी तक 14वें वित्त आयोग के तहत मिली राशि को पूरी तरह खर्च नहीं कर पाई हैं।
विज्ञापन
बजट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की पंचायतों को 16वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली राशि के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। केंद्र सरकार की ओर से राशि जारी करने से पहले पंचायतों को पूर्व में मिले वित्त आयोग के धन का उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) जमा करना होगा। प्रदेश की 34 पंचायतें अभी तक 14वें वित्त आयोग के तहत मिली राशि को पूरी तरह खर्च नहीं कर पाई हैं। इन पंचायतों के पोर्टल पर करीब एक लाख रुपये की राशि अब भी शेष है। इसके चलते उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्रों को जल्द जमा करवाने के लिए सभी संबंधित खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) और जिला पंचायत अधिकारियों को रिमाइंडर भेजा है। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्द सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित पंचायतों से संपर्क कर बची हुई राशि का उपयोग करवाएं और उसके बाद उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग को उपलब्ध करवाएं ताकि वित्त आयोग की नई राशि जारी करवाने में किसी तरह की अड़चन न आए। 16वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों को मिलने वाली राशि से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य किए जाने हैं। इसमें पंचायत स्तर पर जरूरी बुनियादी सुविधाओं और स्थानीय विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं। केंद्र से राशि प्राप्त करने के लिए पिछली वित्तीय सहायता के खर्च का हिसाब और उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें