फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल काडर के सात वरिष्ठ आईएएस अफसरों का दर्जा बढ़ा

Mon, 23 Jul 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार में हिमाचल काडर के सात वरिष्ठ आईएएस अफसरों का दर्जा बढ़ा दिया गया है। इनमें अरविंद मेहता, बीके अग्रवाल, अनिल कुमार खाची और संजीव गुप्ता की केंद्र में सचिव के पद पर एंपैनलमेंट दी गई है। तरुण कपूर, के संजयमूर्थी और प्रबोध सक्सेना अतिरिक्त सचिव के पद पर सूचीबद्ध हुए हैं।

विज्ञापन


यानी भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाने की स्थिति में इनकी इन्हीं स्तरोन्नत पदों पर ही तैनाती होगी। अरविंद मेहता 1984, बीके अग्रवाल 1985, संजीव गुप्ता 1985 और अनिल खाची 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। ये भारत सरकार में अब तक अतिरिक्त सचिव के दर्जे में ही थे, जो अब सचिव का हो गया है।

इनमें से अरविंद मेहता और संजीव गुप्ता केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। बीके अग्रवाल हिमाचल में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह एवं स्वास्थ्य नियुक्त हैं। अनिल कुमार खाची राज्य सरकार में ही अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं योजना हैं। इसी तरह से तरुण कपूर 1987, के. संजयमूर्थी 1989 और प्रबोध सक्सेना 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन


इन्हें भारत सरकार में संयुक्त सचिव का दर्जा था, जो अब अतिरिक्त सचिव का हो गया है। इनमें से के. संजयमूर्थी भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। तरुण कपूर हिमाचल सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन और प्रबोध सक्सेना प्रधान सचिव कार्मिक एवं शहरी विकास के पद पर नियुक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें