फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद फिर होगी कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Tue, 18 Feb 2020 11:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक एक सप्ताह बाद फिर आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई बैठक में सिर्फ मुख्य एजेंडे पर चर्चा होने के बाद फैसले लिए गए। अनुपूरक एजेंडे अगली मंत्रिमंडल बैठक के लिए टाल दिए गए। सूत्रों के अनुसार दिन भर बैठकों के चलने से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर थक गए। उनकी तबीयत भी ठीक नहीं थी तो उन्होंने कैबिनेट बैठक स्थगित कर दी। अब अनुपूरक एजेंडे 24 फरवरी को संभावित मंत्रिमंडल की बैठक में लाए जाएंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अनुपूरक एजेंडे लगभग 57 थे। इसमें निजी स्कूलों के लिए बसें चलाने, लोगों के लिए नक्शा पास करने के लिए पहले लिए जाने वाले एनओसी की शर्त खत्म करने आदि के मुद्दे टाल दिए गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री और अधिकारी पहले योजना बोर्ड की बैठक में उपस्थित रहे। ढाई बजे के बाद मंत्री और अधिकारी अपने कमरे में आए। उसके बाद तीन बजे कैबिनेट की बैठक शुरू हुई। दिन भर थकान के चलते सिर्फ मुख्य एजेंडे पर ही चर्चा की गई। 

विज्ञापन

मंत्रिमंडल में आएगा 2600 एसएमसी शिक्षकों का मामला 

प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में 2600 एसएमसी शिक्षकों के  सेवाविस्तार पर मंत्रिमंडल में कोई फैसला नहीं ले पाया। शिक्षा विभाग ने विधि विभाग से कानूनी राय लेकर मामला मंत्रिमंडल बैठक में लाना था, लेकिन विभाग ने इस बारे में विस्तृत प्रस्ताव सरकार को नहीं दिया।

इस कारण इस पर मंत्रिमंडल कोई फैसला नहीं ले पाया। अब यह प्रस्ताव अगली मंत्रिमंडल बैठक में मांगा गया है। इससे पहले विधि विशेषज्ञों से राय लेने को भी कहा गया है। शीतकालीन शिक्षण संस्थानों में एसएमसी शिक्षकों को सेवा विस्तार के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें