फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट बैठक: महिलाओं का किराया 50 फीसदी घटाने समेत इन फैसलों को मिलेगी मंजूरी

Tue, 26 Apr 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही  कैबिनेट बैठक महिलाओं का किराया 50 फीसदी घटाने के एजेंडे पर निर्णय होगा। महीने में 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल निशुल्क करने पर भी फैसला होगा।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक बुधवार सुबह 10:30 बजे राज्य सचिवालय में बुलाई गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक महिलाओं का किराया 50 फीसदी घटाने के एजेंडे पर निर्णय होगा। महीने में 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल निशुल्क करने पर भी फैसला होगा। ये घोषणाएं मुख्यमंत्री ने हिमाचल दिवस पर की थीं।

विज्ञापन


आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायी नौकरी देने या सरकारी सेवा लाने के लिए बनाई जा रही नीति पर भी मंत्रणा हो सकती है।  प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जयराम सरकार मास्क पहनने के मामले में सख्ती कर सकती है। इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना करने के संबंध में भी सख्त निर्देश जारी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें