मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा में पेश किए जा रहे संशोधन विधेयकों के ड्राफ्ट को मंजूरी मिलेगी। सत्र के बीच एक विधेयक भू-सुधार अधिनियम की धारा 118 के नियमों में संशोधन से संबंधित भी सत्र में पेश किया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 10 अगस्त को बुलाई गई है। यह राज्य विधानसभा के मानसून सत्र की पहले दिन की बैठक के बाद होगी। मानसून सत्र 10 से 13 अगस्त के बीच आयोजित किया जा रहा है। मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा में पेश किए जा रहे संशोधन विधेयकों के ड्राफ्ट को मंजूरी मिलेगी। सत्र के बीच एक विधेयक भू-सुधार अधिनियम की धारा 118 के नियमों में संशोधन से संबंधित भी सत्र में पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा एसएमसी शिक्षकों को मेडिकल और कैजुअल लीव देने का मामला भी बैठक में जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने इस बारे में घोषणा की थी। पिछली बैठक में एजेंडा तैयार न होने के कारण इसे बैठक में नहीं ले जा पाए थे। कई स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थानों को स्तरोन्नत करने का मामला भी मंत्रिमंडल की बैठक में जाएगा।