फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम ने 24 मई को बुलाई कैबिनेट बैठक, कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने पर होगा फैसला

Tue, 18 May 2021 09:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल में 26 तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। कैबिनेट में इसे बढ़ाने को लेकर फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 24 मई सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक बुला ली है। बैठक में कोरोना से बढ़ती मौतों के चलते कोरोना कर्फ्यू 26 मई से आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। इसे एक सप्ताह और बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा व्यापारियों द्वारा सभी दुकानों को खोलने और समय बढ़ाने की उठाई जा रही मांग पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। 

विज्ञापन


नमो ऐप पर सीएम ने योजनाएं गिनाईं तो लोगों ने लगा दीं शिकायतों की झड़ी 
नमो ऐप सीएम जयराम ठाकुर ने योजनाएं गिनाईं तो लोगों ने फेसबुक लाइव में शिकायतों की झड़ी लगा दी। सीएम सेवा संकल्प योजना की बात पर दिग्विजय कथानिया ने कमेंट किया कि सीएम सेवा संकल्प सेवा एक अच्छी सेवा है लेकिन अधिकारी शिकायत का समाधान निकालने के लिए काम नहीं करते हैं।

बस एक अधिकारी से दूसरे के लिए शिकायत का स्थानांतरण किया जाता रहता है। मनोज, युद्धवीर ठाकुर ने टिप्पणी की कि सीएम से निवेदन है कि उनकी तकसीम करवाई जाए, उनके बड़े आभारी रहेंगे। बॉबी ओबरॉय ने पूछा कि होटलियर्स के बारे में क्या किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी ऐप पर लाइव होते हुए सीएम जयराम ठाकुर से कई लोगों ने ऑनलाइन भी सवाल किए। उन्होंने कोविड पर भी स्थिति स्पष्ट करने को कहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें