फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को मिल सकती है ये बड़ी सौगात

Mon, 18 Sep 2017 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में कर्मचारी वोट बैंक को साधने के लिए सरकार सोमवार को होने वाली कैबिनेट में कई बड़े फैसले ले सकती है। कर्मचारियों के लिए 4-9-14 निश्चित पदोन्नति सेवालाभ (एसीपी) दे सकती है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सरकार इसकी लंबे समय से तैयारी कर रही है। इसके अलावा रोजगार पर फोकस करते हुए कई विभागों के रिक्त पद भरने पर मुहर लगाने के साथ पीटीए अध्यापकों के सशर्त नियमितीकरण पर भी फैसला आ सकता है।

चुनाव से ठीक पहले सरकार कर्मचारियों को साधने के लिए 4-9-14 पदोन्नति लाभ यानि नौकरी लगने के 4 वर्ष की सेवा के बाद पहली निश्चित पदोन्नति दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट बैंक साधने को सरकार दे सकती है 4-9-14 पदोन्नति लाभ

सेवाकाल पूरे करने के बाद कर्मचारियों को अगले पद पर पदोन्नत होने के लिए उसके रिक्त होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पद रिक्त नहीं भी हुआ तो उसका वेतनमान उस कर्मचारी को मिल जाएगा।

यह सिलसिला कर्मचारी के 9 वर्ष की सेवा पूरी करने और फिर 14 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने के बाद प्रभावी रहेगा। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 वर्ष करने पर भी मंथन चल रहा था।    लेकिन 18 सितंबर की बैठक में इसका एजेंड़ा प्रस्ताव आने की संभावना बेहद कम है। कई मंत्री अनुपूरक एजेंडा में अपने विभागों में रिक्त पदों को भरने के मामले ला रहे हैं। आईटी कंपनियों को 28 करोड़ टैक्स छूट का मामला, चाय बगानों का लैंड यूज बदलने का मामला आने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें